Traditional
गाके मुझ को सुनाओ फिर, मंगल सुसमाचार,समझूँ मैं उसका अर्थ और सार, मंगल सुसमाचार,सुंदर जीवनदायक, धर्म विश्वास का शिक्षक॥
वचन अनुप, वचन अद्भुत,मंगल सुसमाचार॥
यीशु देता है सबों को,मंगल सुसमाचार,लो अब तुम जो कि भूले हो,मंगल सुसमाचार,संत भेंट हम को देता,स्वर्ग की ओर खींच लेता॥
जाके सबों को दो संदेश,मंगल सुसमाचार,देता दिलों को चैन विशेष,मंगल सुसमाचार,यीशु मुक्तिदाता,सबों को सुनाता॥